विश्व स्तर  भारत देश का नाम बहुत ऊँचे पायदान पर हैं राहुल गांधी उसको धूमिल करना चाहते हैं वसीम राईन

विश्व स्तर भारत देश का नाम बहुत ऊँचे पायदान पर हैं राहुल गांधी उसको धूमिल करना चाहते हैं वसीम राईन

बाराबंकी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी राजनीति का ककहरा सीख नही सके। कोशिश बहुत कर ली, उसी अज्ञानता का नतीजा है कि देशविरोधी बातें करने के लिए वह विदेश चले जाते हैं। देश मे भारत जोड़ो यात्रा सफल नही हो सकी, खीझ मिटाने का नया तरीका ढूंढ निकाला है राहुल जी ने।
यह बात आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने अपने बयान में कही। उन्होंने कहा कि देशविरोधी राजनीति के मौजूदा रंग राहुल गांधी ने अपने अनुभव के बलबूते बिखेरे हैं और इस तरह के राजनीतिक पैंतरे उन्होंने कहां से सीखे यह वही बता सकेंगे। जो काम उनकी मां और बहन से लेकर परिवार ने अब तक नही किया वह कारनामा राहुल गांधी ने कर दिखाया। देश मे उनके जो भी कथित रूप से खराब अनुभव हैं उन्हें बांटने के लिए विदेश की धरती का इस्तेमाल वह भी भारत विरोधी तत्वों के संग बैठकर। राहुल गांधी ऐसा करके अपना ही नुकसान कर रहे हैं, वह भूल जाते हैं कि ऐसा करके वह चंद लोगों की नजरों में भले ही चढ़ जाएं पर उससे कई गुना अधिक वहां बसने वाले भारतवंशियों के लिए वह देशविरोधी ही साबित होंगे।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि विश्व स्तर पर वर्तमान में भारत देश का नाम बहुत ऊंचे पायदान पर है और राहुल गांधी की राजनीति उस पहचान को धूमिल करने के इर्द गिर्द है, अब सवाल यह उठता है कि राहुल गांधी स्वयं को भारतीय किस तरह कहेंगे। विरोध और आलोचना राजनीति का इतिहास रहा है लेकिन अब तक किसी भी दल के नेता ने विदेश की सरजमीं पर जाकर अनर्गल प्रलाप नही किया, जिस सरकार के विरोध में कांग्रेस के पक्ष में माहौल बनाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा निकाली, आखिर वही नेता इतना कमजोर हो गया है कि उसे अपनी बात कहने के लिए, दुखड़ा सुनाने के लिए विदेश भागना पड़ रहा। राहुल गांधी के साथ जो हुआ वह भारतीय संविधान, नियम कानून के तहत है ऐसा पहले भी हुआ है फिर राहुल गांधी किस राजनीति से आते हैं। उन्हें देश आकर इसका जवाब देना चाहिए।

Leave a comment