कांग्रेस ने पसमांदा मुसलमानो का वोट लेते -लेते दलित से बदत्तर बना दिया वसीम राईन

कांग्रेस ने पसमांदा मुसलमानो का वोट लेते -लेते दलित से बदत्तर बना दिया वसीम राईन

बाराबंकी। दशकों देश पर राज करने वाली कांग्रेस को पसमांदा दलित मुसलमान कभी नजर नही आया। इसके बावजूद पसमांदा मुसलमान दिन बहुरने की आस में कांग्रेस को सत्ता की दहलीज तक पहुँचाता रहा। कांग्रेस का दिल नही पसीजा और आज पसमांदा मुस्लिम की दलित से भी बदतर हालत के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार है।

यह बात आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने अपने बयान में कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस धर्मनिरपेक्ष दल होने का दावा तो करती है पर उसका असली चेहरा कुछ और ही रहा। कांग्रेस हुकूमत ने अंग्रेजों के जुल्म को भी पीछे छोड़ दिया। गौर करने वाली बात है कि 60 साल से भी अधिक समय तक देश मे राज कर चुकी कांग्रेस से 85 फीसदी पसमांदा मुस्लिम आबादी का भला नही हो सका, जबकि पसमांदा मुस्लिम ने कांग्रेस को सत्ता तक पहुचाने में कोई कोताही कभी नही बरती। बिना किसी लोभ में पड़े यह समाज कांग्रेस का साथ देता रहा बस एक ही आस रही कि अन्य समुदायों की तरह पसमांदा मुसलमान का भी ख्याल रखा जाए और सत्ता, संगठन या सदन में हिस्सेदारी देकर विकास की मुख्यधारा से जोड़ दिया जाए पर कांग्रेस ने कभी इस ओर कोशिश नही की और न कभी भाषण आदि में जिक्र ही किया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस चाहती तो राज्यसभा भेजकर कम से कम पसमांदा मुस्लिम समाज को नुमाइंदगी दे ही सकती थी पर यह भी नही हो सका बस वोटबैंक बना कर रख दिया। कांग्रेस की ही देन है कि आज पसमांदा मुसलमान दलितों से भी खराब हालत में है। उसे हक़ हुकूक से वंचित रखकर कांग्रेस सरकार ने उल्टे आर्टिकल 341 पर धार्मिक पाबंदी ही लगा दी। जबकि पसमांदा समाज पंजा छाप दल से सहयोग की आस लगाए बैठा था। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अव्वल दर्जे की मतलबपरस्त पार्टी है मुल्क में रहने वाला 85 फीसदी पसमांदा मुसलमान नही नजर आया बल्कि विदेश से आये अशरफ मुसलमानो तो मलाई काटने का पूरा मौका दिया गया।

Leave a comment