Phone: Address:
Waseem raeen pasmanda
  • Home
  • About Us
  • Gallery
  • Our Blog
  • Press Conference
  • Contact us

देश में मुस्लिम समाज की संरचना में शामिल विदेशी मूल के शासक वर्ग की वर्तमान में 15 प्रतिशत आबादी वाला अशराफ मुस्लिम नेतृत्व शेष 85 प्रतिशत पसमांदा देशज मुस्लिम समुदाय में समानता व सामाजिक न्याय करने में पूर्णतः अक्षम रहा हैI यह धर्मान्तरित भारतीय मूल के पसमांदा मुस्लिम के आजीविका के साधन अधिकांशतः हस्तशिल्प, तकनीकी मजदूर, बुनकर, हाथ कारीगर, छोटे किसान व खेत मजदूर बागबानी ,मछली पालन,चूड़ी बनाना,ताला बनाना,सब्ज़ी फल बेचना हैं जो कि राजनैतिक व बौद्धिक रूप से अति पिछड़े हैं। इस समाज के बीच ऑल इण्डिया पसमांदा मुस्लिम महाज एक राष्ट्रवादी, सह-अस्तित्व, सर्वधर्मसमभाव वसुधैव कुटुम्बकम, देशभक्ति व विकास की सर्वजनहिताय सर्वजनसुखाय नीतियों को सभी धर्मो को साथ लेकर चरितार्थ करने वाला एक सामाजिक उन्नयन की अपेक्षा करता समर्पित सामाजिक, सांस्कृतिक, सामाजिक अधिकारिता व समतामूलक समाज के लिए संकल्पबद्ध पंजीकृत ट्रस्ट संगठन है। जो अभी प्रमुख रूप से उ0 प्र0 ,बिहार ,गुजरात,महाराष्ट्र ,हरियाणा के पसमांदा बाहुल्य चिन्हित जनपदो में कार्यरत है, तथा भविष्य में देश के पसमांदा बाहुल्य जनपदों के संसदीय क्षेत्रों में सामाजिक न्याय और अधिकारिकता पर कार्य करने की एक विस्तृत लक्षित कार्ययोजना वाला अराजनैतिक संगठन है।


Social Links

Like Us

Follow Us

Tweets by Waseem Raeen Pasmanda

A Powered by Er. Ashutosh Dubey(8920664806). All Rights Reserved.