अखिलेश सरकार में मुज़फ़्फ़रनगर दंगा पसमांदा मुसलमानो को मिला था -वसीम राईन

अखिलेश सरकार में मुज़फ़्फ़रनगर दंगा पसमांदा मुसलमानो को मिला था -वसीम राईन

लखनऊ। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव को याददाश्त पर जोर देना होगा क्योंकि वह उंगली उठाने से पहले अपना शासनकाल भूल जाते हैं हालांकि यह बीमारी कोई नई नहीं है। जनाब अखिलेश ने बयान जारी कर यूपी में भाजपा सरकार में महिलाओं को सर्वाधिक असुरक्षित बताया है। वह अपना कार्यकाल सिरे से भुला बैठे जब स्वयं महिला आयोग ने सपा सरकार में महिलाओ के प्रति बढ़ती हिंसा पर गम्भीर चिंता जताई थी। यूपी में एक भी दंगे वर्तमान सरकार में नही हुए, अखिलेश जी तो मुसलमानों को मुजफ्फरनगर का दंगा इनाम में दे चुके हैं।

उन्होंने अपने बयान में कहा कि अखिलेश यादव को महिला हिंसा पर बयान नही देना चाहिए, वह या तो भूल गए या फिर किसी ने समय रहते उन्हें याद नही दिलाया कि समाजवादी पार्टी की सरकार में महिला हिंसा के मामले व घटनाओ ने उस समय की कानून व्यवस्था को ही कठघरे में खड़ा कर दिया था। आपराधिक घटनाओं का ग्राफ तो चरम पर था ही वही एक महिला पत्रकार से सरेआम चेन स्नेचिंग की घटना सुर्खियों में रही। स्वयं राज्य महिला आयोग ने बढ़ती हिंसा पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा कि अगर आपराधिक वारदातों के दर्ज आंकड़ो पर ही गौर कर लिया जाए तो सपा सरकार महिलाओ के लिए अत्यधिक असुरक्षित साबित हुई। इसके बावजूद जनाब अखिलेश महिला सुरक्षा पर बयान जारी कर रहे।
वसीम राईन ने कहा कि सपा सरकार दंगों के लिए जानी जाएगी, एक दो नही बल्कि तमाम दंगो ने सरकार की बदनामी कराई वहीं आमजन में बेहतर छवि बनाने में अखिलेश नाकाम रहे। सिर्फ कानून व्यवस्था ही नही बल्कि हर मोर्चे पर यह सरकार विफल रही। सरकार भूल गई कि एक दंगा बरसो की कड़वाहट छोड़ जाता है लेकिन जिसकी राजनीति इन्ही दंगो से चलतीं हो उससे कोई उम्मीद क्या करना। यूपी का सीएम रहते हुए अखिलेश यादव ने मुसलमानों को मुजफ्फरनगर दंगे का तोहफा भी दिया जो आज तक कोई भूल नही सका है। वह भाजपा सरकार पर बेजा उंगली उठा रहे जबकि वर्तमान सरकार में एक भी दंगा सामने नही आया। बल्कि अपराधियों पर हुई कार्रवाई बरसो याद रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि बयानबाजी में माहिर नेता यह अक्सर भूल जाते हैं कि एक उंगली दूसरे पर उठाओ तो बाकी तीन उंगलियां उन्ही की तरफ होती हैं। अखिलेश जी को यह याद होना चाहिए कि सपा सरकार कभी भी महिलाओं के लिए सुरक्षित नहीं मानी गई, उन्ही के दल से दिया गया बयान लंबे समय तक चर्चा का विषय रहा। जो यह था कि लड़को से गलती हो जाती है।

Leave a comment