बाराबंकी। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने केन्द्र सरकार से मांग की है कि पसमांदा समाज को भी सरकार में भूमिका दी जाए। इस समाज को पीएम मोदी से बहुत उम्मीदें हैं औरो से बस धोखा ही मिला है।
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने अपने बयान में कहा है कि दशकों कांग्रेस सत्ता में रही पर सिवाय दुख देने के और कुछ नही किया। पसमांदा समाज के वोटों के दम पर सरकार बनाते रहे पर जब कुछ करने का वक़्त आया तब सिर्फ धोखा ही दिया। यही दशा समाजवादी पार्टी ने भी पसमांदा के साथ की। सदन सरकार तो दूर की बात संगठन में भी हिस्सेदारी नही दी। जबकि इसी समाज के वोटों की ताकत के बल पर इन्हें सत्ता का सुख मिला।
उन्होंने कहा कि पसमांदा मुसलमान को पीएम मोदी की अगुवाई वाली केन्द्र सरकार से बड़ी उम्मीदें हैं और यह मानना है कि यही सरकार इस समाज का भला कर सकती है। सरकार को चाहिए कि वह अन्य दलों से स्वयं को अलग साबित करे। पसमांदा समाज ने जितना साथ दिया है उतनी ही हिस्सेदारी दी जाए। पसमांदा मुसलमान इतने से ही खुश हो जाएगा।
उन्होंने अपनी बात स्पष्ट करते हुए कहा कि पीएम मोदी पसमांदा समाज से सरकार में जिम्मेदारी निभाने का मौका दें तो यह इस समाज के लिए काफी सकारात्मक होगा। सोंचने वाली बात यह है कि अब तक सरकारके सिर्फ अशराफ को ही जगह दी गई है इससे पसमांदा समाज का कोई लेना देना नही है और न ही कोई फायदा है।