मुसलमानों से अपील हैं की गुमराह न हो – वसीम राईन

मुसलमानों से अपील हैं की गुमराह न हो – वसीम राईन

बाराबंकी। आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसीम राईन ने देश के मुस्लिम समाज से अपील की है कि वह किसी के उकसावे में न आएं और गुमराह होने से बचे। चंद स्वार्थी व अराजक तत्व माहौल बिगाड़ने की कोशिश में हैं पर उनके मनसूबे सफल नही होने दिए जाएंगे।
उन्होंने अपने बयान में मुस्लिम कम्युनिटी ऑफ इंडिया की उस पोस्ट की निंदा करते हुए कहा कि जिस हमारे बारह शीर्षक फ़िल्म को विवाद में घसीटा जा रहा उसका ट्रेलर सिर्फ इंस्टाग्राम पर रिलीज किया गया था पर 24 घण्टे के बाद उसे हटा दिया गया, डिलीट कर दिया गया है। इसलिए यह विवाद यहीं खत्म कर दिया जाना चाहिए। गलत तब कहा जाता जब यह फ़िल्म रिलीज होकर वायरल हो रही होती पर विवाद देखते हुए बनाने वाले ने कदम पीछे खींच लिए हैं। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने आम मुसलमानों से अपील की है कि वह किसी भी विवाद का हिस्सा बनने से बचे व गुमराह न हों। ऐसे मौकों पर चंद अराजक तत्व व हिंसा का पक्ष लेने वाले तेजी से सक्रिय हो जाते हैं जिनका अमन व तहजीब से कोई लेना देना नही है इनका असल काम ही देश को हिंसा की आग में झोंकना है। अक्सर यह भी देखा जाता है कि ऐसे लोग सफेदपोशों से पोषित प्रेरित होते हैं जो आग लगाने के बाद दूर खड़े होकर तमाशा देखते हैं।

Leave a comment