बसपा ने किसी पसमांदा मुस्लिम को विधानपरिषद क्यू नहीं भेजा -वसीम राईन

बसपा ने किसी पसमांदा मुस्लिम को विधानपरिषद क्यू नहीं भेजा -वसीम राईन

शकों सत्ता में रहते हुए बहुजन समाज पार्टी ने देश की 85 फीसदी पसमांदा आबादी को उसकी किस्मत के सहारे छोड़ दिया। आज यह आबादी बहन जी से सवाल कर रही है कि सत्ता में लाने के लिए नींव का पत्थर साबित होते आये पसमांदा मुसलमानों ने कौन सा नुकसान कर दिया जो उसे राजनीतिक, शैक्षिक, सामाजिक, आर्थिक अधिकारो से वंचित रखा गया। कांग्रेस की बाँटो राज करो और भेदभाव भरी राजनीति के इससे बड़ा प्रमाण और भला क्या होगा।
यह बात आल इंडिया पसमांदा मुस्लिम महाज के प्रदेश अध्यक्ष वसीम राईन ने अपने एक बयान में कही है। बसपा को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने बाकायदा आंकड़ो के जरिये भेदभाव भरी राजनीति के दौर का जिक्र किया, बताया कि पूरे देश मे कुल 543 लोकसभा सीटे हैं। इनमे 84 सीटें एससी 47 एसटी हैं जबकि 218 सीटें मुस्लिम बाहुल्य हैं। इनमे 38 सीटों पर 20 फीसदी से अधिक, 35 सीटों पर 30 फीसदी वहीं 145 सीटों पर 11 से 20 फीसदी मुस्लिम आबादी है। देश मे पसमांदा मुस्लिम आबादी 85 प्रतिशत है। अब गौर करने लायक बात यह है कि जब जब बसपा की सरकार बनने का वक़्त करीब आया तब तब मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर पसमांदा समाज ने किसी की परवाह किये बिना आंख बन्द कर पार्टी को वोट दिया और सत्ता में बिठाया। हर बार यही उम्मीद रही कि आज नही तो कल बहन जी ख्याल करेगी और देश के अति पिछड़े दलित शोषित असहाय पसमांदा मुस्लिम समाज को उसके हक़ व हुकूक जरूर हासिल होंगे पर असल राजनीति तो कुछ और ही चल रही थी जिसे यह समाज समझ नही सका और इस्तेमाल होता रहा गया। दशकों सत्ता का स्वाद चखाने के बावजूद बसपा ने एक बार भी इस समाज की पीठ पर हमदर्दी भरा हाथ नही रखा और न ही इसकी उन्नति के लिए कोई इशारा ही किया। 85 फीसदी पसमांदा मुस्लिम खुद को ठगा महसूस करता रहा गया।

वसीम राईन ने बसपा से सवाल किया कि सिर्फ वोट लेने के लिए पसमांदा समाज का इस्तेमाल क्यों किया, क्या पसमांदा समाज इस देश का निवासी नही, क्या उसके अधिकार व जरूरते नही, क्या यह भेदभाव नही, क्या यह संविधान के उलट व्यवहार नही। दशको उपेक्षा का जवाब आज तक बसपा नही दे सकी है। ठगी का शिकार होती आई इस आबादी ने मुस्लिम बाहुल्य सीटों पर भाजपा को यूं ही नही जितवाया। भाजपा ने पसमांदा मुस्लिम समाज का जिक्र किया, चर्चा की हमदर्दी से बात की उसे करीब लाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि हैरत तो इस बात पर हो रही कि पसमांदा मुस्लिम समाज के साथ लोकतांत्रिक देश मे हुए इस दुर्व्यवहार पर सबने चुप्पी साध रखी इस समाज के हक़ के सवाल पर सभी मुंह छिपाते घूम रहे हैं। आखिर कौन जवाब देगा।आज तक किसी पसमांदा मुस्लिम को बसपा ने विधानपरिषद क्यू नहीं भेजा ।

Leave a comment